July 18, 2020

Diammonium phosphate | (NH4)2HPO4 | डायमोनियम फॉस्फेट

Diammonium phosphate

DAP (Di-ammonium phosphate) डी.ए.पी. इस खाद की शुरुआत 1960 से हुई है और कम समय में ही पुरे देश के साथ – साथ विश्वप्रसिद्ध हो गई है| 

इसका पूरा नाम Diammonium phosphate है| यह एक रासायनिक खाद है तथा अमोनिया आधारित खाद है| 

DAP में 18% नाईट्रोजन, 46% फास्फोरस रहता है| इस 18% नाईट्रोजन में से 15.5% अमोनियम नाईट्रेट होता है तथा 46% फास्फोरस में से 39.5% फास्फोरस पानी में घुलनशील होता है| 

फास्फोरस से पौधों की जड़ें मजबूत होती है, इसलिए इस खाद का प्रयोग दो तरह के पौधों के लिए किया जाता है| जड़ आधारित पौधों तथा फूल आधारित पौधों के लिए| जैसे – आलू, गाजर, मुली, सकरकंद, प्याज इत्यादी| 

इसका मतलब की जिस फसल का जड़ उपयोग किया जाता है, उसमे फासफोरस का उपयोग किया जाता है| इसके आलावा फूल या फूल वाले पौधों के लिए फास्फोरस का प्रयोग करते है| 

इस खाद से आनाज वाले फसल को ज्यादा कोई फायदा नहीं होता है सिवाय की उस फसल की जड़ मजबूत और फैलती है| 

DAP खाद में 18% नाईट्रोजन रहने के कारण किसान इसे पौधों के विकास के लिए उपयोग कर सकते हैं| लेकिन यह बहुत खर्चीला होगा तथा नाईट्रोजन की मात्रा भी कम मिलेगी|

visit : www.houseplants.co.in
follow us: WhatsApp Facebook Instagram Youtube Twitter Pinterest Linkedin Tumblr
Contact: +91 - 9454031272, 8687369040

Er. Shashank Gupta

Author & Editor

Founder of Houseplants, Work on Better Air and Food for Humanity.

0 comments:

Post a Comment